महिला सविता त्यागी ने बताया कि उसके पति की मृत्यु होने के बाद उनको विधवा पेंशन मिलती थी। अचानक चार साल से पेंशन बैंक खाते में आनी बंद हो गई है। पेंशन नहीं मिलने पर बैंक में संपर्क किया। बैंक ने पेंशन नहीं आने की जानकारी दी गई। पेंशन नहीं मिलने पर जेवर से जैसे-तैसे सूरजपुर पहुंची। विकास भवन में चार साल से पेंशन के लिए चक्कर लगा रही है। हर बार अधिकारी जल्द ही मिलने का आश्वासन देकर लौटा देते है। जिला प्रोवेशन अधिकारी मनोज पुष्कर ने बताया कि जिले में 15416 को विधवा पेंशन मिल रही है। 250 आवेदकों की पेंशन बंद है। इनकी डीवीटी नहीं हुई है। इसको लेकर ब्लॉक स्तर पंचायत विभाग के अधिकारियों से पेंशन धारकों की डीवीटी कराने का प्रयास किया जा रहा है।