फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विकसित भारत रोजगार योजना की साझा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की नियोक्ता मीट में शामिल हुए 400 नियोक्ता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा कार्यालय की ओर से एक नियोक्ता मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 नियोक्ता प्रतिनिधि शामिल रहे। क्षेत्रीय आयुक्त द्वितीय कुमार राघवेंद्र ने विकसित भारत रोजगार योजना तथा मासिक चालान में वर्तमान में किए गए परिवर्तनों से नियोक्ताओं को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य योजनाओं की जानकारी तथा वर्तमान में किया जा रहे बदलाव की जानकारी नियुक्ताओं को देना है। इसके साथ ही संवाद भी किया गया। नियोक्ताओं की समस्याओं को भी सुना गया। क्षेत्रीय आयुक्त नोएडा सुयश पाण्डेय व ग्रेटर नोएडा वैभव सिंह ने कहा कि कार्यालय में प्रतिदिन लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पेंशन से लेकर सभी समस्याओं का तत्काल हल निकाला जा रहा है। नियोक्ताओं को यदि कोई परेशानी है तो वह ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से समाधान हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में 5 नियोक्ता संगठन एवं 20 प्रतिष्ठानों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर संयुक्त सचिव श्रम मंत्रालय अजोय शर्मा, अपर केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बक्शी,क्षेत्रीय आयुक्त-II प्रवीण कुमार,मुकेश सारस्वत तथा सहायक आयुक्त रविंद्र कुमार, नीरज वर्मा, शीला ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें