फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में शारदीय नवरात्र की धूम: विधिविधान से शुरू हुई दुर्गा पूजा, सजाए गए पंडाल, जय माता के लगे जयकारे

Thu, 10 Oct 2024 11:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सेक्टर-55 स्थित कम्युनिटी सेंटर में नवोदया पूजा समिति की ओर से 27वीं दुर्गा पूजा बुधवार से शुरू हो गई है। पूजा के पहले दिन चक्षुदान के साथ माता की पूजा की गई और सभी भक्तों ने माता के दर्शन किए।
विज्ञापन
दुर्गा पूजा की हुई शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र पर शहर में कई जगह बुधवार से दुर्गा पूजा शुरू हो गई है। सभी भक्तों ने माता के दर्शन किए। हर ओर से जय माता की गूंज सुनाई देती रही। शहर में कुछ जगह नौ दिन की पूजा चल रही है। इसमें विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन किए गए।

विज्ञापन


सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में आयोजित दुर्गा पूजा के आयोजक अनुपम बनर्जी ने बताया कि मां की मूर्ति स्थापना के साथ ही दुर्गा पूजा की शुरुआत हुई। इसके साथ ही उनके चक्षुदान के तहत देवी मूर्ति की आंखों को खोला गया। इसके बाद एक साथ पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान धार्मिक आयोजनों में भक्त झूमते नजर आए। सेक्टर-25 स्थित जलवायु संस्कृति विहार की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा की पूरे विधि विधान से शुरू की गई। इस दौरान दर्जनों लोग मां की आरती में शामिल हुए। 

सेक्टर-34 में नोएडा बंगीय समिति की ओर से दुर्गा पूजा की शुरुआत की गई है। इस दौरान सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन किए गए। सेक्टर-50 में दुर्गा पूजा के आयोजक सोमनाथ दत्ता ने बताया कि सेक्टर में भी दुर्गा पूजा की गई। सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क में सभी भक्तों ने माता के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। सेक्टर-110 स्थित महर्षि आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की गई। इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया।
विज्ञापन


चक्षुदान से शुरू हुई 27वीं दुर्गा पूजा
सेक्टर-55 स्थित कम्युनिटी सेंटर में नवोदया पूजा समिति की ओर से 27वीं दुर्गा पूजा बुधवार से शुरू हो गई है। पूजा के पहले दिन चक्षुदान के साथ माता की पूजा की गई और सभी भक्तों ने माता के दर्शन किए। पूजा का आयोजन 12 अक्तूबर तक चलेगा। 11 अक्तूबर को संधि पूजा में भक्तों की भीड़ रहेगी। सभी भक्त माता का आशीर्वाद लेने आएंगे। पूजा का आयोजन नवोदया पूजा समिति, ईएसआईसी कॉलोनी, रजत विहार और इंडियन ऑयल की ओर से किया जा रहा है। अध्यक्ष जितेन नाथ घोषल, उपाध्यक्ष सुभ्रोतो चौधरी, महासचिव बीटी सैम, सहसचिव अनिकेत दास, कोषाध्यक्ष मानस समेत अन्य लोगों का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें