फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शैलेंद्र सिंह लॉयन ने ब्लैक पैंथर को 28 रनों से हराया

Wed, 12 Nov 2025 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते आयोजक व अति​थि।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी के न्योरी में मंगलवार को दस दिवसीय राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट अंबेडकरनगर प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ। टॉस जीतकर शैलेंद्र सिंह लॉयन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 15 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। टीम की ओर से संग्राम मलिक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लैक पैंथर की टीम ने शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश की, लेकिन पूरी टीम 102 रनों पर सिमट गई। इस तरह शैलेंद्र सिंह लॉयन ने 28 रनों से मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया।अपनी ऑलराउंड प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीतने वाले संग्राम मलिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व मैच का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख विकास यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इससे न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है बल्कि युवाओं में अनुशासन और सकारात्मक सोच भी विकसित होती है। इस दौरान डॉ. आसिम फारूकी प्रधान अबुजर फारूकी, शिव कुमार गुप्ता , विष्णु गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें