फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीआरसी सब्लिमिस के पाथवे पर दो बार गिरी लोहे की सरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


- निवासियों का आरोप,किसी भी दिन हो सकता है बड़ा हादसा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सीआरसी सब्लिमिस सोसाइटी के निवासियों को सुरक्षा की चिंता सता रही है। आरोप है कि पास में निर्माणाधीन सीआरसी मेस्टा परियोजना के निर्माण कार्य के लिए भारी-भरकम क्रेनों का आवागमन सोसाइटी के पैदल मार्ग से कराया जा रहा है। निवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान पिछले सप्ताह में दो बार क्रेन से लोहे की सरिया नीचे गिर चुकी हैं। हालांकि दोनों घटनाओं में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन इससे लोगों में दहशत का माहौल है। इस मामले में बिल्डर प्रबंधन को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


सुरक्षा मानकों की अनदेखी : निवासी नितेश अग्रवाल ने बताया कि सोसाइटी में 875 फ्लैट हैं। हर फ्लैट में लोग रह रहे हैं। उनका कहना है कि पैदल मार्ग केवल आने-जाने के लिए बनाया गया है, लेकिन निर्माण कार्य के लिए इसका इस्तेमाल सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए किया जा रहा है। इससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। निर्माण कार्य के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किया जाए और सोसाइटी के पाथवे पर भारी क्रेनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें