ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के 1130 बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। सूरजपुर मंडल के बूथ संख्या 711 पर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, राष्ट्रीय सुरक्षा, योग, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, नालंदा विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा और जनभागीदारी जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में वीरेन्द्र भाटी, विजय गौतम, कर्मवीर आर्य, मनोज मावी, गुरुदेव भाटी, संतराम भाटी, अशोक रावल, प्रेमवीर शर्मा, चेतन शर्मा, शेखर नागर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो