फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों ने जताई नाराजगी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने मामले को कराया शांत, स्वास्थ्य विभाग ने कहा डेंगू से नहीं हुई मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सेक्टर 35 स्थित सुमित्रा अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत होने पर परिजनों ने नाराजगी जताई और डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मरीज को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नाराजगी के दौरान पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी को शांत कराया। वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीज की मौत डेंगू से नहीं हुई है।

चौड़ा गांव के रहने वाले श्रीपाल को कुछ दिन पहले बुखार आया था। श्रीपाल को उनके बेटे योगेश ने 27 सितंबर को सेक्टर 35 स्थित सुमित्रा अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में इलाज चल रहा था। तभी सोमवार रात को श्रीपाल की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के दौरान पहले मरीज के फेफड़ों में पानी भरने की बात कही गई, बाद में डेंगू और प्लेटलेट्स गिरने का हवाला दिया गया। इस बीच हालत लगातार बिगड़ती रही। मृतक के बेटे योगेश चौहान ने बताया कि इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई और सही समय पर सही उपचार नहीं दिया गया। मंगलवार सुबह चिकित्सकों ने श्रीपाल की मौत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि मरीज की रात में ही मौत हो गई थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने इस बात को छिपाया। 65 वर्षीय बुजुर्ग श्रीपाल सिंह की मंगलवार को हुई मौत के बाद परिजनों ने डेंगू से मौत की आशंका जताई थी। मामले की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पॉन्स टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और मरीज की मेडिकल रिपोर्टों का गहन अवलोकन किया। जांच में स्पष्ट हुआ कि बुजुर्ग की मौत डेंगू से नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें