फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उन्नति फारचून होल्डिंग बिल्डर के सीएमडी समेत 10 पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नति फारचून होल्डिंग बिल्डर के सीएमडी समेत 10 पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

- निर्माण सामग्री सप्लायर दंपती ने कोर्ट के आदेश पर बिसरख कोतवाली में दर्ज कराया केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उन्नति फारचून होल्डिंग बिल्डर के सीएमडी व डायरेक्टर और एक फाइनेंस कंपनी के पदाधिकारियों के साथ 10 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़ित विजेंद्र का नोएडा के सेक्टर-126 स्थित बख्तावरपुर गांव में बिल्डिंग मैटेरियल का ऑफिस है। उनकी ओम ट्रेडर्स के नाम से फर्म है। जो पत्नी अंजू कुमारी के नाम है। आरोप है कि सेक्टर-128 में उन्नति फारचून होल्डिंग बिल्डर का द अरन्या नाम से प्रोजेक्ट है। वर्ष 2017 में वहां पर निर्माण सामग्री की आपूर्ति की थी। जिसका बिल्डर को 54.97 लाख रुपये का भुगतान करना था। बिल्डर से पैसे मांगे पर आज-कल कहकर टालता रहा।
आरोपियों ने दिसंबर 2018 को पैसे के बदले 1256 वर्ग फीट का फ्लैट आवंटित कर दिया। कब्जा मिलने के बाद पीड़ित दंपती फ्लैट में रहने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने फ्लैट किसी रचना जैन नाम की महिला को पहले बेचा हुआ था। इस संबंध में बिल्डर के कार्यालय जाकर पता किया तो आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर कानूनी कार्रवाई करने पर आरोपियों ने बीएसबी फाइनेंस नाम की एक कंपनी को बीच में लाकर करार किया और 18-18 लाख के तीन चेक दिए, लेकिन उनका भुगतान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। अब कोर्ट के माध्यम से बिसरख कोतवाली पुलिस ने उन्नति फारचून होल्डिंग कंपनी के सीएमडी अनिल मिठास, शशांक पाठक, राजेश कुमार पाठक, हिमांशु पाठक, शैलेंद्र प्रताप शर्मा, अंकित पाठक, रेखा रानी, संदीप कुमार त्यागी, रामेश्वर दयाल त्यागी और संजय लाल डलवन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें