फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सर्दियों की सुकून भरी चाय-कॉफी बन रही सेहत की दुश्मन

विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्यादा गर्म पेय और कॉफी-चाय का सेवन फूड खाने की नली में जलन, अल्सर और कैंसर के जोखिम को बढ़ा रहा
विज्ञापन

- जिम्स के ओपीडी में पेट की समस्या को लेकर 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़े मरीज

नितेश कुमार


ग्रेटर नोएडा। सर्दी बढ़ने के साथ ही लोग कॉफी और चाय की चुस्की का अधिक मात्रा में आनंद ले रहे हैं। लेकिन यह आदत गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। चिकित्सकों के अनुसार, चाय-कॉफी का अत्यधिक इस्तेमाल करने से पेट से जुड़ी बीमारियां बढ़ने लगती हैं। लगातार गर्म पेय पदार्थों के सेवन से खाने की नली में जलन, छाले और अल्सर होने की संभावना बढ़ जाती है। लंबे समय तक ऐसी परेशानी रहने पर कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। यहीं कारण है कि ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में रोजाना एसिडिटी, पेट फूलना और भूख न लगने के मामले बढ़ रहे हैं। जिम्स की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में इस प्रकार के मरीजों की संख्या 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गए है।



जिम्स की ओपीडी में हर दिन ऐसे मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर अस्पताल प्रशासन चिंतित है। डॉक्टरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लोग अब भी अपनी आदतों पर नियंत्रण नहीं रखते, तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है। सुबह खाली पेट और रात में चाय-कॉफी पीने वालों में इन दिनों कई प्रकार की बीमारियां जन्म ले रही हैं। इसमें लोगों को पाचन प्रक्रिया प्रभावित तो होती है। वहीं, लोगों में खाने की नली में छाले व जलन होना, अल्सर को होना, एसिडिटी, पेट फूला और भूख न लगने के मामले बढ़ने लगते है।
विज्ञापन

अधिक समय तक गर्म चाय-कॉफी का सेवन करने से लोगों में कैंसर के होने का भी खतरा बन जाता है। वहीं, पित्त की थैली का ऑपरेशन करा चुके मरीजों के लिए चाय-कॉफी काफी नुकसानदायक होती है। जिम्स के मेडिसिन विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉ. मो. लारेब ने बताया कि रात में अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन करने से दिमाग में चिंता, घबराहट, नींद में खलल और सिरदर्द आदि दिक्कत होने लगती हैं। ज्यादा मात्रा में कॉफी पीने से मस्तिष्क के सिकुड़ने और डिमेंशिया व स्ट्रोक के जोखिम में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन


ज्यादा गर्म खाने से करें परहेज : डॉ. मो. लारेब ने बताया कि खतरा सिर्फ ज्यादा गर्म चाय या कॉफी पीने से ही नहीं है, बल्कि ज्यादा गर्म खाना या पानी पीने से भी है। अगर कोई भी व्यक्ति रोजाना बहुत गर्म खाना खाते हैं, तो उन्हें तुरंत इस आदत को बदलना चाहिए। ये भी सीधा आपके फूड पाइप यानी भोजन नली को प्रभावित करता है। वहीं, चाय या कॉफी पीना कैंसर के लिए जिम्मेदार नहीं है। सिर्फ पीने का तरीका बदलने की जरूरत है। जब भी इन्हें पीएं नॉर्मल टेंपरेचर होने के बाद ही पीएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें