-छह में से दो ट्रांसजेंडरों ने भी चुना सफलता का आसमान
-भारत सरकार की पहल से बदला जीवन
-अब दुनिया समझ रही इन उद्यमियों की ताकत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
शहर के निसबड में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम (ईडीपी) से सशक्तिकरण और सफल उद्यमी बनने का प्रशिक्षण लेने के बाद इन उद्यमियों के उत्पाद अब विदेशों में भी छाएंगे। हाल ही में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम हुए इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में भी निसबड के सहयोग ने लगाए गए स्टॉल में आए विदेशियों ने इनके उत्पादों को पसंद किया।
भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अधीन सेक्टर 62 स्थित राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड) के अधिकारियों ने बताया कि निसबड में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम (ईडीपी) चला था। इनमें तमाम युवा शामिल हुए थे। इनमें से दो ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं, जिन्होंने इस प्रोग्राम में शामिल होकर अपने पंखों को उड़ान दी। अन्य लोगों ने भी सीखा कि उद्यम की राह पर कैसे अडिग होकर स्वयं के साथ साथ देश को आर्थिक मजबूती देनी है। प्रशिक्षण सत्र पूरा होने के बाद जब उन उद्यमियों ने सफलता प्राप्त कर उत्पादों की खरीद फरोख्त शुरू कर दी है। वहीं निसबड ने उन्हें वैश्विक मंच देने के लिए हाल ही में दिल्ली में हुए इंटरनेशनल ट्रेड शो में उन्हें स्टॉल लगाने का स्थान दिया था। जहां उनके स्टॉल में लगे उत्पादों को देश के ही नहीं, बल्कि विदेशियों द्वारा भी खूब सराहा गया। ऐसे में अब यह सफल उद्यमी अपने उत्पादों को विदेशों में बेचने के लिए विदेशी ग्राहकों से बातचीत और डील फिक्स करने में जुटे हुए हैं।
कौन हैं यह छह सफल उद्यमी
निसबड से प्रशिक्षण पाने वाले इन सफल उद्यमियों में प्रिया गुप्ता शामिल हैं जो ऑर्गेनिक मसाला चाय का कारोबार कर रही हैं। इसके अलाव सीमा जूट बैग, पूनम मिलेट (मोटे अनाज) स्नैक का कारोबार कर रही हैं। यह स्नैक स्वादिष्ट होने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। वहीं अनुराधा बिना शुगर और मैदे से तैयार कुकीज और चॉकलेट का कारोबार कर रही हैं।
दो ट्रांसजेंडर राशि और गीतांजलि भी विदेश भेजेंगी उत्पाद
दो ट्रांसजेंडर राशि और गीतांजलि भी अपने उत्पादों को विदेशों में बेच सकेंगे। इसके लिए उनकी डील के लिए बातचीत का दौर जारी है। राशि हैंडमेड आकर्षक ज्वेलरी तैयार करातीं हैं। वहीं गीतांजलि क्रोशेट एसेसरीज तैयार करती हैं। इन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल ट्रेड शो में भी अपने उत्पाद के स्टॉल लगाए थे। जहां उन्होंने अच्छी बिक्री की है।