फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अपराध की तैयारी धरी रह गई, नौ चाकू और दो बाइक के साथ 11 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अभियान में वारदात की फिराक में घूम रहे 11 आरोपी गिरफ्तार- अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 11 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अवैध चाकू लेकर चोरी, लूट और छिनैती जैसी वारदात करने की फिराक में घूम रहे थे। इनके कब्जे से नौ चाकू, दो बाइक और कमरे के ताले खोलने में इस्तेमाल होने वाली चाबियां बरामद हुई हैं। एक आरोपी ने राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने और रुपये छीनने की बात भी स्वीकार की है।
विज्ञापन

एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सेक्टर-113 थाना पुलिस ने एफएनजी रोड सेक्टर-122 के पास से जयहिंद और सेक्टर-123 श्मशान घाट के नजदीक से कमलेश को पकड़ा। दोनों के पास चाकू मिले। कमलेश के कब्जे से दो बाइक और एक कमरे की चाबी भी बरामद हुई। सेक्टर-58 पुलिस ने सेक्टर-62 पीर मजार रोड से गुड्डू को गिरफ्तार किया। सेक्टर-49 पुलिस ने सेक्टर-48 से सुमित कुमार को पकड़ा। इसी तरह सेक्टर-24 पुलिस ने सेक्टर-11 बिजलीघर के पास से सोनू भारद्वाज को दबोचा। सेक्टर-20 पुलिस ने सेक्टर-25 मंगल बाजार से कृष्णा शर्मा और सेक्टर-29 से अर्जुन को गिरफ्तार किया। फेज-3 पुलिस ने सेक्टर-67 में मामूरा मार्ग के पास से राज कपूर उर्फ कालू को पकड़ा। वहीं, फेज-दो पुलिस ने ककराला-सेक्टर-81 मार्ग से दानिश और सेक्टर-80 में निर्माणाधीन कंपनी के पास से गगन कुमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें