फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर 12 के घरों में पहुंचा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-12 में सोमवार शाम घरों में गंदे पानी की आपूर्ति होने से निवासियों में नाराजगी है। पोरवा अध्यक्ष डॉ. तरसेम चंद ने बताया कि पानी इतना काला और बदबूदार था कि पूरे घर में दुर्गंध फैल गई। पानी का रंग देखकर ऐसा लग रहा था, मानो सीवर का पानी सप्लाई किया गया हो। गंदे पानी के कारण घरेलू कामकाज प्रभावित हुए और लोगों को मोल का पानी खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ा। डॉ. तरसेम चंद ने प्राधिकरण के अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि इस पानी के इस्तेमाल से किसी की तबीयत खराब होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने बताया कि यह समस्या दूसरे सेक्टरों में भी है, जहां सप्ताह में एक बार गंदे पानी की आपूर्ति होती है। निवासियों ने प्राधिकरण से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें