फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिलायंस स्मार्ट बाजार से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी मॉल स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार से चोरी का मामला सामने आया है। स्टोर के मैनेजर की तहरीर पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। स्टोर मैनेजर रविंदर चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात लोगों ने बड़ी चालाकी से स्टोर से ग्रोसरी, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत कई सामान चोरी कर लिया। चोरी की यह घटना 2 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच हुई है। प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं को कार ने मारी टक्कर

ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में सिल्वर टाउन बिल्डिंग के सामने तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो महिला अधिवक्ताओं को टक्कर मार दी। पुलिस ने रविवार को अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।गाजियाबाद निवासी अधिवक्ता कोमल ने तहरीर में बताया कि 23 अक्तूबर की सुबह वह अपनी साथी कुसुम वर्मा के साथ सूरजपुर कोर्ट के काम से निकली थीं। एक मूर्ति के पास सिल्वर टाउन बिल्डिंग के सामने पहुंचीं, तभी पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गईं। प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें