फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: (पड़ताल खबर) बेसमेंट के रेस्तरां में सुरक्षा से खिलवाड़, आग लगी तो निकलना होगा मुश्किल

विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 125 में बेसमेंट में संचालित हो रहे रेस्त्रां
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- रायपुर गांव में पांच दुकानों में आग से कर्मचारी की मौत के बाद गरमाया मुद्दा, बेसमेंट में चल रहे रेस्तरां में निकास और सुरक्षा इंतजाम नाकाफी
मो. सफीक खान
नोएडा। शहर में बेसमेंट और कम जगह में संचालित रेस्तरां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खासकर एमिटी विश्वविद्यालय के आसपास ऐसे खानपान के प्रतिष्ठान तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां ग्राहकों के बैठने की जगह तो है, लेकिन आपात स्थिति में बाहर निकलने के रास्ते और अग्निशमन इंतजामों को लेकर चिंता बनी हुई है। कई प्रतिष्ठानों में अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म, स्प्रिंकलर और आपातकालीन निकास की उपलब्धता की जांच जरूरी है। आग लगने पर संकरे रास्ते ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए खतरा बन सकते हैं।
रायपुर गांव की घटना ने उठाए सवा : 24 अक्टूबर 2026 को सेक्टर-126 के रायपुर गांव में खाने-पीने की पांच अस्थायी दुकानों में आग लगने से कर्मचारी साहिल शर्मा की मौत हो गई थी। आग के दौरान गैस सिलिंडरों में विस्फोट होने से आसपास अफरातफरी मच गई थी। इस घटना के बाद सीमित जगह में चल रहे खानपान के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। स्थानीय स्तर पर संचालित दूसरे प्रतिष्ठानों में भी अग्निसुरक्षा के इंतजामों की जांच की मांग उठ रही है।
विज्ञापन

आवासीय प्लॉटों में चल रहे प्रतिष्ठान :
एमिटी विश्वविद्यालय के आसपास के इलाकों में आवासीय भवनों और बेसमेंट में रेस्तरां संचालित होने से भवनों के उपयोग और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ प्रतिष्ठानों में 20 से 25 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, जबकि प्रवेश और निकास का रास्ता बेहद संकरा बताया जा रहा है। ऐसे में आग लगने पर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना चुनौती बन सकता है।
सुरक्षा के लिए केवल अग्निशमन यंत्र लगाना पर्याप्त नहीं है। उपकरणों का चालू हालत में होना, आपातकालीन निकास उपलब्ध होना और कर्मचारियों को आग से निपटने का प्रशिक्षण मिलना भी जरूरी है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं आग की घटनाएं
- 24 अक्टूबर 2026, रायपुर गांव: पांच अस्थायी दुकानों में आग लगने से कर्मचारी की मौत।
- जून 2026, सेक्टर-52: रेस्तरां में आग के बाद ऊपरी मंजिल पर बने पीजी में धुआं फैल गया।

- 1 अप्रैल 2025, सेक्टर-18: कृष्णा अपरा प्लाजा में आग लगने से कई लोग घायल हुए।

- नवंबर 2024, सेक्टर-62: हाइफन होटल के बेसमेंट की रसोई की चिमनी में आग लगी।
बेसमेंट में रेस्तरांं चल रहे हैं तो उनकी जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। - प्रदीप चौबे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर

नोएडा सेक्टर 125 में बेसमेंट में संचालित हो रहे रेस्त्रां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें