फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खाली प्लॉट बना अराजकता का अड्डा, कार्रवाई की राह देख रहे निवासी

विज्ञापन
मनीष गुप्ता
विज्ञापन
-सेक्टर 44 कार्तिक कुंज सोसाइटी के पास बनना था पार्क, अब खाली भूखंड में हो रही नशाखोरी
विज्ञापन

पार्क बनने की उम्मीद, लेकिन खाली प्लॉट पर कब्जा और खुलेआम नशाखोरी



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिस स्थल पर फूलों की सुगंध, हरे भरे पेड़-पौधे और बच्चों, बुजुर्गों के हंसी ठहाके लगने चाहिए, वहां अतिक्रमण-अराजकता का महाैल है। सेक्टर 44 स्थित कार्तिक कुंज अपार्टमेंट निवासी रेनू बाला शर्मा ने बताया कि इस अपार्टमेंट और ओमैक्स रॉयल रेजीडेंसी में तमाम वीवीआईपी रहते हैं, दोनों ही रिहायशी सोसाइटियां हैं। बावजूद इसके अपार्टमेंट के सामने लंबे समय से खाली पड़े प्लॉट का विकास न होने के कारण उसमें अतिक्रमण के साथ-साथ अराजकता की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं।
निवासियों का दावा है कि इस स्थान पर नोएडा प्राधिकरण के नक्शे में यहां पार्क प्रस्तावित है। लोगों ने बताया कि यहां पर हुए अतिक्रमण को बीते 21 सालों में तीन बार प्राधिकरण की टीम हटाने के लिए आई, लेकिन सफलता नहीं मिली। आरडब्ल्यूए की ओर से 3 जून 2023 को एक शिकायती पत्र नोएडा प्राधिकरण को लिखा था, इसके बाद इस साल भी एक पत्र लिखा गया, लेकिन पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने जब अधिकारियों से संपर्क किया तो पुलिस बल न मिलने का हवाला दिया गया।
विज्ञापन


शाम ढलते ही अराजक तत्व सोसाइटी के बाहर हुड़दंग करते हैं, पुलिस गश्त का फायदा नहीं मिल रहा है। -रेनू बाला शर्मा, कार्तिक कुंज निवासी
हमने प्राधिकरण से कई बार शिकायत की है कि सोसाइटी के दोनों तरफ के खाली मैदान से अतिक्रमण हटाया जाए,लेकिन कुछ नहीं हुआ। -मनीष गुप्ता, कार्तिक कुंज निवासी
अगर प्राधिकरण इन खाली प्लाटों में साफ सफाई करा दे और उद्यान विभाग पार्क के रूप में उसे विकसित करे तो प्रदूषण स्तर भी बेहतर होगा। -राकेश कपूर, ओमैक्स रॉयल रेजीडेंसी
विज्ञापन

खाली प्लाटों में शाम होते ही कैब वाले डेरा जमा लेते हैं, शाम को हुड़दंग बढ़ जाता हैं, यहां तक कि झुग्गियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। -नितिन मिथरा, ओमैक्स रॉयल रेजीडेंसी

मनीष गुप्ता

मनीष गुप्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें