ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज
नोएडा। ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत के मामले में कोतवाली फेज वन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-8 स्थित बांस-बल्ली मार्केट निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि 19 जून की सुबह वह भतीजे रितिक को बाइक पर बैठाकर शिमला पार्क से घर लौट रहे थे। सुबह करीब सात बजे सेक्टर-10 स्थित विमला अस्पताल के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे बैठा रितिक उछलकर ट्रक से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रितिक को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान की जा रही है। ब्यूरो