फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खंभे से बिजली का तार जोड़ने से मना करने पर परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक राय होकर आरोपियों ने की मारपीट, महिला गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की चोटपुर कॉलोनी में खंभे से विद्युत तार जोड़ने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तार जोड़ने से मना करने पर पड़ोस में रहने वाले दो लोगों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक परिवार पर हमला कर दिया। घटना में ऊषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में, चोटपुर कॉलोनी निवासी ऊषा देवी ने बताया कि उनके घर के किनारे विद्युत पोल लगा है। इससे आसपास के कई घरों में बिजली के कनेक्शन जा रहे हैं। सोमवार दोपहर पोल पर लगे तारों में स्पार्किंग हुई, जिससे कुछ घरों के तार टूटकर नीचे गिर गए। ऊषा देवी के मुताबिक, पड़ोस में रहने वाले रोहित और मोहित ने उनसे तार जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने दोनों से कहा कि विद्युत निगम के कर्मचारी की मौजूदगी के बिना वह तार नहीं जोड़ सकती हैं। आरोप है कि इस बात से दोनों नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर रोहित और मोहित ने अन्य लोगों को बुला लिया और ऊषा देवी व उनके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में ऊषा देवी को गंभीर चोटें आई हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें