फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ढ़ाबे पर खाना खाने के दौरान भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। मेहंदीपुर गांव में सोमवार देर रात खाना खाने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस के अनुसार मेहंदीपुर गांव निवासी शौकीन और फरमान आपस में रिश्तेदार हैं। सोमवार देर रात दोनों ढ़ाबे पर खाना खाने के लिए गए थे। शौकीन के साथ उसके भाई मोबीन और तनसीर भी थी। आपस में मजाक करने के दौरान शौकीन और फरमान में विवाद हो गया और गाली गलौज होने लगी। जिसके बाद शौकीन ने अपने भाइयों के साथ मिलकर फरमान के साथ मारपीट की। जिसके बाद फरमान ने भी अपने कुछ परिचितों को बुला लिया और फिर दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि खाना खाने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। घायलों का मेडिकल कराया गया है। लिखित शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें