फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो फोम टेंडर के सहारे शहर की हजारों फैक्ट्रियां, चार फोम टेंडर व एक ड्रोन जल्द मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो फोम टेंडर के सहारे शहर की हजारों फैक्ट्रियां, चार फोम टेंडर व एक ड्रोन जल्द मिलेगा
विज्ञापन

- अग्निशमन विभाग में 300 से अधिक कर्मियों व फायर वाहनों की कमी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। फरीदाबाद व राजस्थान में आग लगने की घटना के बाद नोएडा में चल रही केमिकल फैक्ट्रियों की सुरक्षा सवालों में है। नोएडा में अग्निशमन विभाग के पास महज दो फोम टेंडर हैं। जिससे केमिकल में लगी आग बुझाई जा सकती है। कुछ बड़ी कंपनियों के पास फोम टेंडर हैं उनकी मदद ली जाती है। वहीं अग्निशमन विभाग में 300 से अधिक फायर कर्मचारियों व फायर वाहनों की कमी है।

फरीदाबाद व राजस्थान में जिस तरह की घटनाएं हुई हैं। इसके बाद गौतमबुद्ननगर की अग्निशमन विभाग की टीम अलर्ट है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि केमिकल की आग को बुझाने में फोम टेंडर की मदद ली जाती है। फिलहाल विभाग के पास दो फोम टेंडर हैं और अगले तीन महीने में चार फेाम टेंडर मिल जाएंगे। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। इसी तरह अभी विभाग के पास एक छोटा ड्रोन है। कुछ महीने में एक बड़ा ड्रोन भी विभाग को मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरमैन की है कमी : दरअसल केमिकल में आग लगने के बाद ड्रोन से फेाम का छिड़काव किया जा सकता है। वहीं विभाग में स्टाफ व संसाधनों की भी कमी बनी हुई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के पद को छोड़ दें तो इसके अलावा अन्य सभी पदों पर स्वीकृत पद के हिसाब से स्टाफ नहीं है। खासकर फायरमैन व लीड फायरमैन की बहुत कमी है। अग्निशमन अधिकारियों में भी 27 पद खाली है। सबसे अधिक फायरमैन की दिक्कत है। फायरमैन की 360 स्वीकृत पदों की तुलना में 168 उपलब्ध हैं और 192 पद रिक्त हैं। इसी तरह फायर वाहनों की भी भारी कमी है। गौतमबुद्घनगर के लिए 9 फोम टेंडर स्वीकृत हैं लेकिन दो ही उपलब्ध हैं। इसी तरह 22 वाटर टेंडर की भी आवश्यकता है। यही कारण है कि अगर आग लगने की बड़ी घटनाएं होती हैं तो अग्निशमन विभाग को आसपास के जनपदों या प्राइवेट कंपनियों के भरोसे रहना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें