फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर शराब की दुकानों पर लगेगा पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा मार्ग पर शराब की दुकानों पर लगेगा पर्दा
-जिला आबकारी अधिकारी ने सभी लाइसेंस धारकों व निरीक्षकों को दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला आबकारी अधिकारी ने रविवार को अपने कार्यालय में सभी आबकारी निरीक्षक और लाइसेंस धारकों के साथ समीक्षा बैठक की। जहां उन्होंने सभी निरीक्षक और लाइसेंस धारकों को निर्देश देकर कहा है कि पूर्व की तरह इस बार भी कांवड़ मार्गों की दुकानों पर शराब की बिक्री पर्दा लगाकर की जाएगी। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही यह कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में सभी को निर्देशित किया है कि दुकानों पर शराब की बिक्री पीओएस मशीनों से ही की जाएगी। अगर कहीं इसका उल्लंघन मिला तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानों पर हर ब्रांड का स्टॉक उपलब्ध रहना चाहिए। देशी शराब की दुकान की कैंटी पर केवल देशी मदिरा का सेवन किया जा सकता है। वहां अंग्रेजी या बीयर का सेवन नहीं हो सकता है। अगर ऐसा मिला तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें