नोएडा। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के पांचवें दिन सोमवार को हेरा पंचमी मनाई जाएगी। सेक्टर-102, सेक्टर-34, सेक्टर-61 व सेक्टर 121 स्थित जगन्नाथ मंदिरों में शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के समापन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान जगन्नाथ अपने भाई बालभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी के घर नौ दिनो तक विराजमान रहते हैं। यात्रा के पांचवे दिन माता लक्ष्मी वहां पहुंचती है और उनसे शीघ्र वापस लौटने का आग्रह करती हैं।