पैदल जा रही 10 वर्षीय किशोरी की टर्री की टक्कर लगने से मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड पर नगर पालिका के समीप पैदल जा रही किशोरी को ई रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान किशोरी की माैत हो गई। मृतका के पिता ने ई रिक्शा नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित अंबेडकर नगर कॉलोनी निवासी मोहिदुल आलम परिवार के साथ रहते हैं। 28 सितंबर को उनकी 10 वर्षीय पुत्री मुफीदा रविवार बाजार से पैदल अपने घर जा रही थी । जब वह नगर पालिका के समीप पहुंची तो ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर हालत बिगड़ती देख ग्रेटर नोएडा के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। मृतका के पिता ने ई रिक्शा नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।