फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्कों में अंधेरा, सांपों का पहरा… शाम की सैर पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
–सेक्टर-50 के मेघदूतम पार्क के प्रवेश द्वार पर दिखा सांप, जगह-जगह खराब पड़ी हैं लाइटें
विज्ञापन

–सेक्टर-37 के सीनियर सिटीजन पार्क में एक महीने से अंधेरा, शाम होते ही पार्कों में घट रही लोगों की आवाजाही
- पार्क में टहलें या सांपों से बचें, अंधेरे में सहमे शहरवासी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा।शाम ढलते ही पार्कों में बच्चों की किलकारियां और बुजुर्गों की सैर की रौनक नजर आनी चाहिए, लेकिन शहर के पार्कों में इन दिनों अंधेरे और सांपों का खौफ पसरा है। कहीं लाइटें खराब हैं तो कहीं नशेड़ियों का जमावड़ा लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। सेक्टर-50 के मेघदूतम पार्क के प्रवेश द्वार पर सांप दिखने के बाद सुरक्षाकर्मी भी दहशत में हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग सैर पर निकलने से कतरा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

सेक्टर-51 के आरडब्ल्यूए महासचिव संजीव कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह सेक्टर-50 के मेघदूतम पार्क के प्रवेश द्वार पर बड़ा सांप दिखाई देने से लोग परेशान हो गए। उनके मुताबिक पार्क में कई जगह लाइटें खराब हैं। सुरक्षाकर्मियों के बैठने वाली जगह के आसपास भी आए दिन सांप नजर आते हैं। उनका कहना है कि रात में ड्यूटी करना जान जोखिम में डालने जैसा लग रहा है। इससे सुरक्षाकर्मियों में चिंता है और कुछ ने रात में काम करने से मना कर दिया है। वहीं, निवासियों का आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने की आशंका बनी रहती है। शाम को लोग शराब पीकर पार्क में पहुंचते हैं और पुलिस की गश्त न होने से नशेड़ियों का जमावड़़ा लगता है। इसके चलते महिलाएं शाम को पार्क में टहलने से कतराती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने से अंधेरे में सीनियर सिटीजन पार्क : सेक्टर-37 के वार्ड-12 स्थित सीनियर सिटीजन पार्क में भी करीब एक महीने से अंधेरा छाया हुआ है। अरुण विहार आरडब्ल्यूए के चेयरमैन प्रशांत गुप्ता ने प्राधिकरण के जल एवं विद्युत विभाग के महाप्रबंधक आरपी सिंह से पार्क की लाइटें जल्द ठीक कराने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि अंधेरे के कारण बुजुर्गों और अन्य लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने खराब लाइटें दुरुस्त कराने और पार्कों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

सेक्टर की अधिकतर लाइटें खराब हैं, खासकर पार्क की हाईमास्ट लाइटें, इसके चलते घना अंधेरा छाया हुआ है। -संजीव कुमार, सेक्टर 51
हमारे अरुण विहार की गलियों और सीनियर सिटीजन पार्क की लाइटें खराब पड़ी हैं, शाम को महिलाएं अब पार्क नहीं जाती हैं।

-कर्नल (रि) प्रशांत गुप्ता, अरुण विहार

हमने नोएडा प्राधिकरण को कई बार पत्र लिखा, लेकिन पार्कों की हाईमास्ट लाइटें नहीं लगीं, अब वहां अराजक तत्वों का जमावड़ा लगता है।
-सतनारायण गोयल, सेक्टर 55
हमारे सेक्टर की हाईमास्ट लाइटें लगना बाकी है, स्ट्रीट लाइटें प्राधिकरण ठीक कर रहा है, पार्कों में अभी भी सुधार की जरूरत है। -अमित चौहान, सेक्टर 70

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें