फोटो
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर स्थित श्री दुर्गे मंदिर पर 62वें नवरात्र मेले के नौवें चरण में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए सैकड़ों पहलवानों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबला टाई होने के बाद विजेता घोषित नहीं किया जा सका। इस दौरान दोनों पहलवानों के बीच नोकझोंक भी हुई। विवाद को देखते हुए समिति ने दोनों पहलवानों को 51-51 हजार रुपये देने का निर्णय लिया। अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित अन्य अतिथियों ने हनुमान पूजा कर दंगल का शुभारंभ किया। इस मौके पर दर्जनों छोटी कुश्तियां भी कराई गईं। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।