फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोबाइल चोरी और झपटमारी की तीन घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेलवे मंत्रालय के डीएफसीसीआईएल में उपमहाप्रबंधक का सीयूजी मोबाइल भी चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोबाइल चोरी और झपटमारी की तीन घटनाएं सामने आई हैं। फेज-1 और फेस-3 थाना क्षेत्र में हुई वारदातों में पीड़ितों के मोबाइल फोन चोरी और झपटमारी किए गए। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेज-3 थाना क्षेत्र में 28 सितंबर को रेलवे मंत्रालय के डीएफसीसीआईएल में उपमहाप्रबंधक परविंद कुमार के कार से दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। शिकायत के अनुसार वह कार्यालय से घर लौट रहे थे। ग्लोबल स्कूल के पास बीपीसीएल पेट्रोल पंप के नजदीक उनकी कार से मोबाइल चोरी किए गए।
विज्ञापन

फेज-1 थाना क्षेत्र में सात सितंबर की रात सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-5 की ओर जा रहे हरौला निवासी एमडी जुनैद से स्कूटी सवार दो बदमाश मोबाइल झपटकर फरार हो गए। इस मामले में 22 दिन बाद फेज वन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल छीना था। पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसी थाना क्षेत्र के नया बांस, सेक्टर-15 में पांच सितंबर की देर रात एक कमरे से मोबाइल चोरी हो गया। अशोक प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब ढाई बजे के बाद उनका मोबाइल कमरे से गायब हुआ। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें