ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की एनएसएस यूनिट-2 ने अनविंड के सहयोग से छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम में अनविंड के संस्थापक आसिफ खैर ने योर मेंटल हेल्थ पार्टनर पहल के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जानकारी दी। इंटरैक्टिव गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को मानसिक दबाव और भावनात्मक चुनौतियों के लक्षण पहचानने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर डॉ. भास्वती बनर्जी, डॉ. ललिता मेहरा और डॉ. नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो