फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाल सुधार गृह के नीचे शराब की दुकान, शिकायत के दस दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो है)
विज्ञापन

- ऊपर बाल और महिला कल्याण विभाग भी हो रहा संचलित
- दिन रात खुले में छलकाई जाती है जाम

नोएडा। सेक्टर-80 स्थित राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (बाल सुधार गृह) के ठीक नीचे संचालित शराब की दुकान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) द्वारा जिलाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर दुकान को तत्काल बंद कराने या अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग किए जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बोर्ड ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी शिकायत इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ स्थित किशोर न्याय समिति को भी भेजी है।

राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह में इस समय करीब 100 विधि-विवादित किशोर रह रहे हैं। किशोर न्यान बोर्ड के सदस्य अरूण गुप्ता ने बताया कि दुकान के बाहर कई बार खुलेआम शराब पी जाती है। इससे परिसर का माहौल प्रभावित होता है और महिला कल्याण विभाग में आने वाली महिलाओं, बुजुर्ग, बच्चों और दिव्यांगजनों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार, प्रधान मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार-4 ने 6 जुलाई को जिलाधिकारी को भेजे पत्र में स्पष्ट किया था कि बाल सम्प्रेक्षण गृह के ठीक नीचे शराब की दुकान का संचालन किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की भावना के विपरीत है।
विज्ञापन


आज शिकायत दिए दस दिन से ज्यादा हो गए हैं पर मामले में कार्रवाई नहीं होने पर बोर्ड ने पत्र की प्रतिलिपि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ स्थित किशोर न्याय समिति, जिला न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला आबकारी अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी को भी भेजी है।
विज्ञापन


बाल सुधार गृह और महिला कल्याण विभाग जैसे संवेदनशील संस्थानों के आसपास सुरक्षित और नशामुक्त वातावरण सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। हमारे परिसर में जो भी आता है वह सुरक्षित रहे किसी भी प्रकार का कोई गैर कानूनी काम न हो इसके लिए शिकायत की गई है। - अभिषेक कुमार, प्रधान मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें