फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज हल्की और कल होगी तेज बारिश, बदलेगा मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज हुआ
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर नोएडा। आज से मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। आईएमडी की ओर से आज बारिश का येलो और कल बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में आज हल्की लेकिन कल तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल जाएगा और हल्की सर्दी महसूस होगी।
विज्ञापन


सोमवार को मौसम सामान्य रहा। अभी तेज गर्मी नहीं हो रही है लेकिन तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है। ऐसे में लोगों को धूप से बचाव करने का सहारा ढूंढना पड़ा। पैदल चलने वालों ने छाता लिया था और बाइक, स्कूटी सवार खुद का मुंह कपड़े से ढककर चल रहे थे। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा इन दिनोंं एयर क्वालिटी इंडेक्स भी येलो जोन में दर्ज हो रहा है। सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 159 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 192 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें