फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खेरली पुल से सिरसा तक 7 किमी चौड़ी होगी सड़क

विज्ञापन
विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा के मुख्य मार्ग के चौडीकरण करने का किया उद्घाटन।
विज्ञापन
- 20 करोड़ की लागत से तैयार होगी सड़क
विज्ञापन

-प्रतिदिन लगता है इस मार्ग पर जाम, विधायक धीरेंद्र सिंह ने मार्ग का किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लंबे समय से ग्रेटर नोएडा के सिरसा से बिलासपुर खेरली रोड तक लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलने की संभावना है। सिरसा गोलचक्कर से खेरली नहर चौराहे तक 7 किलोमीटर की रोड के चौड़ीकरण निर्माण कार्य का सोमवार को विधायक धीरेंद्र सिंह ने शिलान्यास किया है। इस परियोजना में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

शिलान्यास के दौरान विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा का यह मार्ग कई जिलों को जोड़ता है। इस मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, इसलिए इस मार्ग का 7 किलोमीटर तक का चौड़ीकरण करने के लिए सड़क के दोनों तरफ पांच फीट चौड़ा किया जाएगा। चौड़ीकरण के बाद इस मार्ग की चौड़ाई 10 मीटर तक हो जाएगी। सड़क के बीच पड़ने वाले गांवों पर डिवाइडर बनाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा पचायतन गांव के बाईपास से चीरसी गांव तक का मार्ग भी बनाया जाएगा। इस दौरान विधायक ने भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस के संबंध में पार्टी के कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धि पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में पतलाखेड़ा गांव के धर्मवीर प्रधान, अमित भाटी, बाबू मुखिया, दिनेश भाटी, हरिश्चंद्र भाटी, राकेश भाटी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें