फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक करोड़ के फ्लैट में भरा सीवर का पानी, सुबह नौ से शाम चार बजे तक निकालते रहे निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट स्थित समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी का मामला, 10 दिन पहले शिफ्ट हुआ था परिवार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी में एक करोड़ के फ्लैट में सीवर का पानी भर गया है। निवासी डॉ. हरिमोहन ने बताया कि डी टावर के भूतल पर 003 में वह परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार सुबह जब उठे तो देखा कि सभी कमरों में पानी है। 10 दिन पहले ही वह सोसाइटी में शिफ्ट हुए हैं। एक करोड़ 15 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा है। उन्होंने कहा कि कमरे से पानी निकालने में सुबह नौ से शाम चार बज गए।
पीड़ित ने बताया कि यदि उन्हें पता रहता है कि ऐसी समस्याओं से जूझना पड़ेगा तो वह कभी फ्लैट नहीं लेते। उनका कहना है कि मेंटेनेंस से कई बार शिकायत की गई कोई सुनवाई नहीं हुई। प्राइवेट कर्मी को बुलाकर दीवार में छेद कराया है, जिससे आगे पानी भरते ही कमरों में पानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसोई घर में भर गया पानी
उन्होंने ने बताया कि जब वह मेंटेनेंस कार्यालय में शिकायत करने गए तो वहां के कर्मचारियों ने कहा कि इसका जवाब उनके उच्च अधिकारी देंगे। कर्मचारी का कहना है कि उनके यहां की नालियां चोक नहीं हैं। उन्होंने पानी कैसे आया कि जानकारी मांगी तो कर्मचारी ने बताया कि तेज बारिश के कारण कभी-कभी किसी न किसी फ्लैट में पानी आ जाता है। कर्मचारी ने बताया कि इसका जवाब उच्च अधिकारी ही देंगे। बिल्डर प्रतिनिधि सत्यप्रकाश का कहना है कि शिकायत मिलने पर खड़े होकर काम कराया गया है। शिकायतकर्ता उससे संतुष्ट हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें