माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के पांच गांवों में सीवर लाइन बदली जाएंगी। प्राधिकरण ने पहले चरण का काम शुरू कर दिया है। इसके बाद अन्य गांव में भी काम कराया जाएगा।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में सफार्बाद, छलेरा, सदरपुर, सलारपुर और हरौला गांव शामिल हैं। पहले गांवों की मुख्य सीवर लाइन 200-300 डायमीटर की थी, जिसे अब 400-500 डायामीटर के पाइप से बदला जा रहा है। मुख्यलाइन अधिक चौड़ी होने से सीवेज जल्द निकल जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अधिक क्षमता की लाइन डलने से ओवरफ्लो की समस्या नहीं आएगी। जल विभाग के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में अन्य गांवों का चयन किया जाएगा।