फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीवर लाइन और बरसाती नाले नहीं हुए साफ, हो रहा जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर डेल्टा-दो के लोगों की मांग, पार्क में हाईमास्ट लाइट लगाई जाएं, पुलिस करे गश्त
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा दो में रहने वालों की शिकायत है कि उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। हर ब्लॉक में गंदगी है। बरसात से पहले सीवर लाइन और बरसाती नाले की सफाई नहीं कराई गई। पार्कों का रख-रखाव तक ठीक से नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद में कहा कि प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की जाती है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। पुलिस की गश्त न होने से घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। निवासियों ने कहा कि पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए कोई सुविधा नहीं है। झूले गायब हो गए हैं। ग्रीन बेल्ट में गंदगी है। उन्होंने पार्कों में हाईमास्ट लाइट लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन



सेक्टर में पुलिस गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि अपराधों को रोका जा सके। -जिले सिंह भाटी

प्राधिकरण के अधिकारी समस्याओं के समाधान में कोई रुचि नहीं दिखा रहे। -बॉबी भाटी

सेक्टर में सफाई नहीं हो रही है, जिससे हर तरफ गंदगी बनी रहती है।- रिंकू शर्मा

पार्कों में बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि असामाजिक तत्वों न जुटें।- चरनजीत नागर

सीवर लाइन व बरसाती नाले साफ कराए जाएं, ताकि बरसात में जलभराव न हो। - आलोक नागर

सेक्टर में सुरक्षा की भावना नहीं होने के कारण लोगों ने डर का माहौल है। - मुकेश सोलंकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें