फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल पर हादसा: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार; कई को आई मामूली चोट

Sat, 22 Aug 2026 08:55 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम कर्मचारियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कुछ कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
तेज रफ्तार बस ईस्टर्न पेरिफेरल पर पलटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम कर्मचारियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सिरसा से दादरी की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। बस पलटने से उसमें सवार कंपनी कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। हादसे में कुछ कर्मचारियों को चोटें आईं। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन


बताया गया कि शनिवार शाम कर्मचारियों से भरी बस सिरसा की ओर से दादरी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने भी मौके पर रुककर मदद की।

सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस में फंसे और घायल कर्मचारियों को बाहर निकलवाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, पुलिस के अनुसार हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। एसीपी ट्रैफिक शकील मोहम्मद ने बताया कि हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने सड़क पर पलटी बस को क्रेन आदि की मदद से सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य करा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, हादसे के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन समय रहते बस को सड़क से हटवा दिए जाने के कारण जाम की स्थिति नहीं बनी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें