फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा के इंटरनेशल स्कूल का मामला: बाथरूम में सातवीं की छात्रा एक घंटे रही बंद, शिकायत पर टीचर ने लगाई डांट

Fri, 20 Feb 2026 06:52 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। अभिभावकों से भी बातचीत की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बच्चों की सुरक्षा सबसे अहम है।
विज्ञापन
बाथरूम (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा स्थित सेक्टर बीटा एक स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा के पिता का आरोप है कि गुरुवार को करीब एक घंटे से अधिक उनकी बेटी बाथरूम में बंद रही। पीड़िता के पिता अशोक का कहना है कि जब मामले की शिकायत उसने शिक्षिका से की तो उल्टा उसके साथ ही बदसलूकी की गई। इसके साथ उससे माफीनामा भी लिखवाया गया। पिता ने स्कूल प्रबंधन का रवैया सही नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

बाहर से किसने किया दरवाजा बंद
पिता अशोक ने बताया कि उसकी बेटी रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सात में पढ़ाई करती है। गुरुवार को लंच के समय पर वह बाथरूम गई थी, इस दौरान बाहर से किसी ने दरवाजे को बंद कर दिया और वह करीब उसी के अंदर एक घंटे तक बंद रही। 

सफाईकर्मी ने खोला दरवाजा
लंच खत्म होने के काफी देर बाद जब सफाई कर्मी बाथरूम को साफ करने के लिए गया था, तब वह बाहर निकल सकी। इस मामले की शिकायत उनकी बेटी ने अपनी शिक्षिका से की, तो उल्टा उसे ही डांटा गया और गायब रहने का गलत ढंग से माफीनामा लिखवाया गया है। इससे उनकी बेटी काफी डरी-सहमी हुई है। शुक्रवार को स्कूल भी नहीं गई है। उन्होंने भी स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला है। पिता सीसीटीवी निकलवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रिंसिपल क्या बोली
स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। अभिभावकों से भी बातचीत की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बच्चों की सुरक्षा सबसे अहम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें