फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 60 हरे पेड़ काटे, सात महिलाओं पर मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Oct 2025 02:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नवाबगढ़ में जौनसारी बस्ती के पास एक बगीचे में आम के 60 हरे पेड़ों के दो बार में अवैध कटान का मामला सामने आया है। बगीचे की भूमि सात महिलाओं के नाम से दर्ज है। पुलिस ने सातों महिलाओं के खिलाफ वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्लाटिंग या भूमि बेचने के लिए पेड़ों की कटान की आशंका जताई जा रही है।



कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि उद्यान सचल दल केंद्र विकासनगर के प्रभारी तहसीन खान शनिवार को कोतवाली आए। उन्होंने बताया कि नवाबगढ़ में पुल नंबर एक से दो के बीच जौनसारी बस्ती के पास स्थित बगीचे में आम के हरे पेड़ों की कटान की सूचना मिली थी। सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर आम के 45 हरे पेड़ के ठूंठ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद तीन अक्तूबर को बगीचे में फिर से पेड़ों की अवैध कटान की सूचना आईं। निरीक्षण करने पर आम के 15 और पेड़ों के अवैध कटान की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि बगीचे की भूमि लक्ष्मणपुर निवासी शारदा राणा, जीवनगढ़ निवासी प्रियंका शर्मा, कटापत्थर निवासी राजेश्वरी, विजय पार्क एक्सटेंशन निवासी सरिता डोभाल, जीवनगढ़ निवासी सुनीता और कटापत्थर निवासी लीला देवी और रसूलपुर निवासी मनोरमा देवी के नाम पर दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें