लखनऊ। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते भक्त, रथ पर सवार प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की मनमोहक झांकी... दृश्य ऐसा कि लक्ष्मण नगरी अयोध्याधाम बन गई हो। घरों की छतों से लेकर खिड़कियों तक से भक्तों की आंखें प्रभु की एक झलक पाने को आतुर दिखीं। कोई रथ के पास पहुंचकर प्रभु के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ले रहा था तो कोई दूर से ही सिर झुकाकर प्रणाम कर रहा था।
ऐशबाग रामलीला समिति की ओर से शनिवार को रामोत्सव के समापन पर नगर दर्शन यात्रा निकाली गई। रंगबिरंगी रोशनी से सजे 22 रथों और 10 घोड़ों की यह राजसी शोभायात्रा जब निकली, तो सड़कों पर जय श्रीराम के नारों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
यात्रा में प्रभु श्रीराम के साथ लक्ष्मण, माता सीता, शत्रुघ्न और बजरंगबली की झांकियों ने आकर्षण बढ़ाया। गणेशजी, ऋद्धि-सिद्धि, तुलसीदास जी, नारद मुनि और इंद्र देव के रूप में भी कलाकार नजर आए। यात्रा ऐशबाग मैदान से शुरू होकर पीली कॉलोनी, वाटर वर्क्स रोड, कोयला मंडी, यहियागंज, राजा बाजार होते हुए वर्मा स्टॉप स्थित माता धर्मध्वजी देवी मंदिर तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत हुआ।
ऐशबाग श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ऋतुराज अग्रवाल और मंत्री शील कुमार अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।
अयोध्या सा दृश्य... लक्ष्मण नगरी के भ्रमण पर निकले श्रीराम