फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल में नार्थ जोन-1 से खेलेंगी सात खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की सात शूटिंग बॉल महिला खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में खेलते हुए नजर आएंगी। नॉर्थ जोन-1 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर आरुषि, श्वेता, शालिनी, सपना, कल्पना, दृष्टि कुशवाह और आशी का चयन हुआ है। चैंपियनशिप में सातों खिलाड़ी नॉर्थ जोन-1 का प्रतिनिधित्व करेंगी।



बागपत में 27 नवंबर को सीनियर पुरुष व महिला वर्ग में 44वीं, नॉर्थ जोन-1 राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, गाजियाबाद, सहारनपुर, बिजनौर व हापुड़ की टीमों ने हिस्सा लिया। महिला कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में जिले की टीम और गाजियाबाद टीम के रोमांचक मैच देखने को मिला। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गाजियाबाद टीम को 21-19 अंक से पराजित कर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विजेता खिलाड़ी नोएडा एजुकेशनल अकादमी में जिला शूटिंग बॉल एसोसिएशन के सचिव मोनू कुमार की देखरेख में शूटिंग बॉल के गुर सीखती हैं। सचिव ने कहा कि खिलाड़ियों ने अनुशासन व टीम भावना के साथ शानदार प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। अकादमी की प्रधानाचार्य मंजू शर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों की लगन और मेहनत आने वाले समय में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता दिलाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें