ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-10 स्थित एक सोसाइटी के बाहर कार से स्टंट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में चालक सोसाइटी के बाहर सफेद रंग की कार को सर्किल में घुमाते हुए दिख रहा है। इससे वहां बीच सड़क से काफी धूल उड़ती दिख रही है। आसपास के निवासियों के साथ ही पशुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रील के लिए बनाए गए इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ही शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने एक्स पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो