फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए पीजीआई रोहतक से आए सात विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतराम खटाना
विज्ञापन

नूंह। सरकार ने नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में बेहतर इलाज के लिए पीजीआई रोहतक से सात विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम और 20 अत्याधुनिक वेंटिलेटर मिले हैं। कॉलेज में इन सुविधाओं के मिलने से संक्रमितों के इलाज में काफी मदद मिलेगी। कॉलेज में काफी समय से कई तरह की असुविधाओं की कमी खल रही थी। इस संबंध में जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनियां सहित स्वास्थ्य अधिकारियों ने सरकार को अवगत कराया था। इसके बाद जिला प्रशासन की मांग पर सरकार ने मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा प्रदान कर बड़ी राहत दी है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 3 मई को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। इस दौरान संक्रमितों से वादा किया था कि उन्हें बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके बाद पीजीआई रोहतक से सात विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भेजने पर मंथन किया गया था। इसके अलावा पैरा मेडिकल स्टाफ के भी जल्द आने की संभावना है। निश्चित ही इससे मरीजों को यहां पर अच्छा इलाज मिल सकेगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में 100 बेड के क्रिटिकल केयर केंद्र की शुरुआत भी जल्द होने वाली है। मेडिकल कॉलेज में कुल 652 बेड हैं। इनमें आइसोलेशन के 165, आईसीयू व वेंटिलेटर के 31 बेड हैं। हालांकि, आईसीयू और वेंटिलेटर वेड को कुछ दिनों पूर्व 47 कर दिया था लेकिन फिर से इनको 31 बेड कर दिया था।
विज्ञापन

अब जिले के मरीजों को मिल रही प्राथमिकता
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही मेडिकल कॉलेज में जिले के मरीजों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे पूर्व मेडिकल कॉलेज में गुरुग्राम, पलवल के अलावा दिल्ली के मरीजों का भी इलाज किया जा रहा था। लेकिन, प्रशासन ने अब जिले के मरीजों को प्राथमिकता पर जोर दिया है।
विज्ञापन

सुविधाओं में नहीं है कमी, लोग सहयोग करें
उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी नहीं है। लोग सरकार की गाइडलाइन का पालन करें, जिससे कोरोना को हराया जा सके। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में पीजीआई रोहतक से सात विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। इसके अलावा 20 वेंटिलेटर भी आ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें