फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीसीआर में तैनात हवलदार ने कनपटी पर मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदगीराम अखाड़े के पास की घटना, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
विज्ञापन

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सिविल लाइंस इलाके में शनिवार सुबह पीसीआर वैन में तैनात हवलदार इमरान मोहम्मद (38) ने सर्विस पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने इमरान का मोबाइल कब्जे में लेकर आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिवार व सहयोगियों से पूछताछ कर आत्महत्या की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नंदनगरी निवासी इमरान के परिवार में पत्नी के अलावा बेटा-बेटी हैं। वर्ष 2006 में इमरान दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। तैनाती पीसीआर पर बतौर इंचार्ज थी। शुक्रवार रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक उसकी ड्यूटी थी। पीसीआर चंदगीराम अखाड़े के पास बेला रोड पर खड़ी थी। इमरान के साथ सिपाही चालक अतुल भाटी की ड्यूटी थी। शनिवार सुबह 6 बजे अतुल शौचालय चला गया था। इमरान चालक सीट के बराबर वाली सीट पर मौजूद था। इस बीच गोली चलने की आवाज आई। अतुल भागकर आया तो इमरान ने खुद की कनपटी पर गोली मारी हुई थी। उसके सीधे हाथ में पिस्टल थी। करीब 6:25 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बाद में इमरान को नजदीकी बाड़ा हिंदूराव अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस परिजनों से पूछताछ व कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें