फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन को ग्रेनो से अगवा कर बुलंदशहर में लूटा

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सीनियर सिटीजन। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन को ग्रेनो से अगवा कर ककोड़ में लूटा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अल्फा-2 सेक्टर में रहने वाले रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के सेवानिवृत सेक्शन अधिकारी को अगवा कर उनसे लूटपाट की गई। उनके मित्र के किरायेदार ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। परिजनों ने बीटा-2 थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

अल्फा-2 निवासी सुमित आहूजा ने बताया कि उनके 67 वर्षीय पिता नरेंद्र नाथ आहूजा के एक मित्र दिल्ली में रहते हैं। मित्र के सेक्टर-36 स्थित मकान में किरायेदार रहता है। किरायेदार ने लॉकडाउन में किराया नहीं दिया था। बुधवार को उसने फोन कर किराया ले जाने के लिए कहा तो नरेंद्र नाथ अपनी लेकर चले गए। वहां आरोपी ने किसी से पैसे दिलाने की बात कहकर थोड़ा आगे चलने को कहा। कुछ आगे चलकर आरोपी ने रुपये लेने की बात कहकर दो अन्य आरोपियों को कार में बैठा लिया। इसके बाद तमंचे के बल पर नरेंद्र नाथ को बंधक बना लिया और अगवा कर ककोड़ थाना क्षेत्र के हिरनौटी गांव के खेत में ले गए। आरोप है कि बदमाशों ने उनसे मारपीट की और सात हजार रुपये-मोबाइल छीन लिए। उनके डेबिट कार्ड का पिन भी पूछ लिया। इसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ पिला दिया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी वहां से भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर ककोड़ पुलिस ने नरेंद्र नाथ को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार शाम सात बजे नरेंद्र नाथ के परिजनों को सूचना दी। उनकी कार भी ककोड़ थाने में खड़ी है। परिजन बेहोशी की हालत में ही उन्हें ले आए और नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। शुक्रवार को नरेंद्र नाथ को होश आने पर पूरी वारदात का खुलासा हुआ। परिजन ने मामले की शिकायत ट्वीट कर भी की है।
विज्ञापन

परिजनों ने शुक्रवार शाम को मामले की सूचना दी है। मौका मुआयना किया गया है। जल्द आरोपियों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विशाल पांडे, एडिशनल डीसीपी, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें