फिरोजपुर झिरका। अपराध शाखा टीम ने चोरी की कई वारदात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। साकिर-जलालपुर, साजिद-साकरस, फारुख के साथ अन्य तीन युवक मोटरसाइकिल चोरी करते थे। इनके पास से कई बाइक और मोबाइल बरामद किए गए हैं। सीआईए झिरका अन्य चोरी की वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।