फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत नारा नहीं बल्कि देश के पुनर्निर्माण का मार्ग : गोविंद नारायण शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईएमटी कॉलेज में भाजपा युवा मोर्चा ने किया युवा सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। भाजपा युवा मोर्चा ने बृहस्पतिवार को नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन किया। कार्यक्रम में हजारों संख्या युवा शामिल हुए। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला रहे। उन्होंने कहा कि आज का भारत युवाओं की शक्ति पर गर्व करता है। आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह देश के पुनर्निर्माण का मार्ग है। जब भारत का युवा अपने कौशल, परिश्रम और नवाचार से आगे बढ़ेगा, तभी सशक्त भारत का निर्माण संभव होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को अपनाने, नवाचार व स्वावलंबन की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया जैसे अभियानों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा युवाओं के विकास और राष्ट्र निर्माण के कार्य में अग्रणी रही है। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि युवा हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हमारे युवा आत्मविश्वास के साथ अपने कौशल को राष्ट्र सेवा में लगाएंगे। जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें