फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-150 में कैमरों से निगरानी के लिए एजेंसी का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण विकसित करवाएगा सर्विलांस सिक्योरिटी सिस्टम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-150 में 16 जनवरी की रात कार सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत ने पूरे सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी का अंधकार उजागर किया था। इस खामी को नोएडा प्राधिकरण अब दूर करवाने जा रहा है। प्राधिकरण ने इस सेक्टर के लिए सर्विलांस सिक्योरिटी सिस्टम परियोजना तैयार की है। इसमें सेक्टर के अंदर की 10 किलोमीटर लंबी सड़कों पर अलग-अलग अलग जगहों पर कैमरे लगेंगे। इसके साथ ही इन कैमरों को जोड़ने के लिए ऑप्टिकल फाइबर की लाइन बिछेगी। 92 लाख 55 हजार 25 हजार रुपये लागत की इस परियोजना के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एजेंसी का चयन कर लिया है। अधिकारियों का दावा है कि अगस्त में काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

परियोजना में सेक्टर की दस किलोमीटर लंबी सड़कों पर विभिन्न स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। सभी कैमरों को ऑप्टिकल फाइबर लाइन के माध्यम से एक केंद्रीय स्क्रीन से जोड़ा जाएगा। यह स्क्रीन नजदीकी पुलिस चौकी में स्थापित की जाएगी। इससे पुलिस को आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। भविष्य में इस प्रणाली को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस-वे पर बने हाईवे ट्रैफिक मॉनीटरिंग सिस्टम (एचटीएमएस) के नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसके बाद इसे सेक्टर-94 स्थित नियंत्रण कक्ष से भी एकीकृत किया जाएगा। परियोजना रिपोर्ट में 30 मुख्य स्थानों की पहचान की गई है जहां कैमरे लगाए जाएंगे। सभी कैमरे नाइट-विजन क्षमता वाले होंगे। प्राधिकरण के जीएम आर पी सिंह ने बताया कि टेंडर में पांच एजेंसियां शामिल हुई थीं। इनमें से एक एजेंसी का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें