फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमापुरी हादसा: हरकत में आया निगम, छह मकान खाली कराए<bha>;</bha> पार्क की जमीन से भी अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली।
सीमापुरी क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे के बाद नगर निगम प्रशासन एक्शन मोड में है। सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए निगम ने आसपास के छह जर्जर मकानों को खाली करवाया है, ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार स्थिति का जायजा लेने के बाद जर्जर ढांचों पर जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई शुरू की जाएगी। निगम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित स्थल की भूमि दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) के क्षेत्राधिकार में आती है। हादसे के कारणों की पड़ताल के दौरान यह बात भी सामने आई है कि यदि पार्क की जमीन पर अतिक्रमण न हुआ होता और वहां निर्मित ढांचे की जगह खुला पार्क होता तो नुकसान की तीव्रता काफी कम हो सकती थी। ढांचे की दीवार ऊंची होने के कारण हादसे का प्रभाव और बढ़ गया जिससे जान-माल की अधिक क्षति हुई। वहीं पार्क की जमीन पर बने इस ढांचे के परिसर में रात के समय अवैध रूप से व्यावसायिक पार्किंग चलाए जाने की गंभीर शिकायतें भी सामने आई हैं। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने भूमि के स्वामित्त्व, निर्माण की स्थिति और इसके व्यावसायिक उपयोग से जुड़े तमाम पहलुओं की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राथमिकता के आधार पर होगी प्रशासनिक कार्रवाई : मामले को लेकर शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के निगम चेयरमैन पंकज लूथरा ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए निगम की ओर से जर्जर और असुरक्षित घोषित मकानों को खाली कराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे परिसर में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन होगा। इसके साथ ही पार्क की भूमि से जुड़ी स्थिति को स्पष्ट करते हुए अवैध कब्जे और अवैध पार्किंग की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कानून सम्मत प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें