विदेश मंत्री एस जयशंकर से की ये अपील
गुलाम हैदर ने हाल ही में एक वीडियो संदेश के जरिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से 'न्याय' की अपील की। गुलाम ने दावा किया कि वह 2023 के अंत से अपने बच्चों की हिरासत (कस्टडी) प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं और इसलिए उन्होंने पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकील अंसार बर्नी की मदद ली है। पिछले साल फरवरी में बर्नी ने पु्ष्टि की थी कि गुलाम हैदर ने उनसे मदद मांगी थी और भारतीय वकील को भारतीय अदालतों में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए नियुक्त किया था। उन्होंने कहा, सभी प्रक्रियाओं के बाद हमने भारतीय वकील अली मोमिन को नियुक्त किया और भारतीय अदालतों में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए 'पावर ऑफ अटॉर्नी' (कानूनी दस्तावेज) भेजी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि मामला शुरू हुआ है या नहीं। गुलाम हैदर ने कहा, एक साल हो गया है, मेरा केस कोर्ट में लंबित है और मैंने 2023 के बाद से अपने बच्चों को नहीं देखा।
उन्होंने कहा, मैं भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से न्याय की अपील करता हूं। गुलाम हैदर ने आरोप लगाया कि उनके बच्चे उनकी मां के कारण भारत में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, वह उनके जबरन नाम और धर्म बदलने की कोशिश कर रही है। गुलाम हैदर सऊदी अरब में काम कर रहे थे, जब सीमा यूएई और नेपाल से होते हए भारत भागने का फैसला लिया। मई 2023 में सभी चार बच्चे सात साल से कम उम्र के थे।