फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीमा हैदर के घर जबरन घुसने वाले आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- रबूपुरा कोतवाली ने सीमा हैदर की सास की शिकायत पर दर्ज की रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा। पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर के मोहल्ला ठाकुरान में घर में घुसने वाले आरोपी के खिलाफ रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंध में सीमा हैदर की सास एवं सचिन मीणा की मां रितु देवी ने कोतवाली रबूपुरा में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में रितु देवी ने आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने शनिवार को उनके घर का दरवाजा जबरन खोलने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुलने पर वह व्यक्ति जोर-जोर से चिल्लाने लगा और हंगामा खड़ा कर दिया। घर के अन्य सदस्यों के अनुसार उस समय घर के अंदर महिलाएं एवं बच्चे मौजूद थे, जिससे सभी काफी डर गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी व्यक्ति फरार हो चुका था। कोतवाली पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद शनिवार को आरोपी तेजस झानी निवासी सुरेंद्र नगर गुजरात को गिरफ्त कर लिया। वहीं सीमा हैदर के अधिवक्ता एपी सिंह का कहना है कि यह घटना साजिश हो सकती है। सीमा के साथ सचिन और उन्हें लगातार धमकी दी जाती रही हैं। इसलिए मामले की सही तरीके से जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा को डिटेंशन सेंटर में रखने की मांग
सीमा हैदर की जमानत कराने वाले अधिवक्ता हेमंत पराशर का कहना है कि जिस तरह पाकिस्तान से आए आतंकियों द्वारा निर्दोष भारतीयों की हत्या गई है। उसके बाद भारत सरकार ने सख्त फैसला लेते हुए पाकिस्तान के वीजा धारक लोगों को उनके देश भेजा जा रहा है। इसलिए भारत सरकार से अपील है कि अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर को भी तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान भेजा जाए। भले ही उन्होंने तब सीमा की जमानत कराई थी, लेकिन अब वह चाहते हैं कि सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजा जाए। उनका कहना है अगर सीमा को पाकिस्तान नहीं भेजा जा सकता है तो कम से कम उन्हें जब तक मामला न्यायालय में लंबित है उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा जाए। कुछ लोग कह रहें हैं कि सीमा को भारत की नागरिकता मिलेगी। जबकि सीमा को भारत की नागरिकता कभी नहीं मिल सकती है क्योंकि वह अवैध तरीके से भारत आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें