रबूपुरा(संवाद)। रामलीला और दशहरा पर्व और नवरात्र के अवसर पर शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली में पुलिस प्रशासन की ओर से एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कस्बा व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस के समक्ष रखे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पर्व के दौरान रामलीला स्थल पर पुलिस की टीम मौजूद रहेगी। ताकि सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा सके। साथी आने जाने वालों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने की भी योजना बनाई जा रही है। आगामी 22 सितंबर से नवरात्र पर्व और 23 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रबूपुरा पब्लिक इंटर कॉलेज के पास रामोत्सव मैदान में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इस अवसर पर एसीपी जेवर सार्थक सेंगर, कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय तथा आसपास के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।