ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने पड़ोसी पर गाली-गलौज और कार तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। श्री राधाबाई गार्डन निवासी पीड़ित अतुल शर्मा ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार की रात वह अपनी मारुति बलेनो कार के पास खड़े थे। इसी दौरान अंशुल शुक्ला वहां आकर बिना वजह गालियां देने लगा। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने डंडे से कार पर हमला कर क्षतिग्रस्त कर दिया। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो