दादरी(संवाद)। दिल्ली-हावडा मार्ग स्थित आरपीएफ कोतवाली दादरी पर सुरक्षा आयुक्त अलीगढ़ ने सुरक्षा बल का निरीक्षण किया। बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन लिया। अनुशासन एवं नियमों का पालन किए जाने के सख्त निर्देश दिए।
सुरक्षा आयुक्त अलीगढ़ गुलजार सिंह दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित दादरी रेलवे स्टेशन की आरपीएफ कोतवाली पहुंचे । कोतवाली में रिकॉर्ड रजिस्टर, रखरखाव तथा माल खाने के सभी प्रॉपर्टी एवं असलहा की जांच की गई। रिकार्ड को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बल सदस्यों को ड्राइविंग के दौरान हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। पोस्ट के निरीक्षक समेत उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक को आरएसएमएस को जल्द सीखने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा, अवैध वेंडर के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। चेन पुलिंग एवं ट्रेनों में पत्थरों मारने की घटनाओं के रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।